कम्प्यूटर मेमोरी (Computer Memory) - महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी प्रश्न क्रमांक 65 से 133 (CG Vyapam, CGPSC एवं अन्य परीक्षाओं हेतु विशेष संकलन) प्रश्न 65. कम्प्यूटर की मुख्य मेमोरी (Main Memory) कितने प्रकार की होती है? A) एक B) दो C) तीन D) चार Show Answer सही उत्तर: B) दो व्याख्या: मुख्य मेमोरी दो प्रकार की होती है: रैम (RAM) और रॉम (ROM)। प्रश्न 66. निम्नलिखित में से कौन-सी मेमोरी वोलेटाइल (Volatile) यानी अस्थाई प्रकृति की होती है? A) ROM B) RAM C) PROM D) EEPROM Show Answer सही उत्तर: B) RAM व्याख्या: RAM में डेटा केवल तब तक रहता है जब तक कम्प्यूटर चालू है। बिजली कटने पर डेटा डिलीट हो जाता है। प्रश्न 67. 1 मेगाबाइट (1 MB) बाइनरी भाषा में किसके बराबर होता है? A) 1024 बाइट्स B) 1024 किलोबाइट (KB) C) 1024 गीगाबाइट (GB) D) 1000 किलोबाइट (KB) Show Answer ...